भिलाई।
यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई नगर द्वारा फुटबॉल मैदान में 11 मई 2026 से 30 मई 2026 तक समर वेकेशन फुटबॉल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जहां उन्हें फुटबॉल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंप के उद्घाटन सत्र में समिति के अध्यक्ष जयंत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोसाई, कोषाध्यक्ष गुरु देश पांडे, जिला ओलंपिक संघ के सहसचिव पोखन लाल साहू, समिति के कोच सुमन नाथ एवं वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी फारूक बेग उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के माध्यम से अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया।
आयोजकों ने बताया कि यह समर फुटबॉल कैंप भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।







