पंडरिया।पंडरिया प्राचीन जमीदारी के सर्वराकार राजा कृष्णराज सिंह का 74वर्ष के आयु में 5 जून को बिलासपुर अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था।अन्तिम संस्कार के पूर्व रायल फैमली के रीति रिवाज के अनुसार राजा के मृत्यु होने पर ल दाह क्रिया के पूर्व राज पुरोहित ल द्वारा राजा के ज्येष्ठ पुत्र सुनील सिंह राज को तिलक करके तथा राजा के पगड़ी पहना कर राजा के खाली आसान पर मंत्रो चार के साथ राजकीय विधि से सैकड़ो जनता के समक्ष बैठाया गया। फिर उनसे आज्ञा प्राप्त कर उनके छोटे पुत्र कुमार आकाश राज सिंह द्वारा 5नपिंड दान करके अग्नि संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।14 जून को त्रिवेणी संगम प्रयागराज में दशगात्र का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 17जून 23को तेरहवीं का कार्यक्रम निसान पूजन एवम ब्राम्हण भोज के साथ शुरू हुआ जिसमें जमीदारी के 484गांवो के ग्राम वासी सहित नगर एवम 36गढ़ के अनेक राज परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया। तरहवी भोज के पश्चात सूर्यास्त के बाद कवर्धा स्टेट के राजा योगेश्वेर राज सिंह राजा एवम पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष ठाकुर धर्मजीत सिंह के विशेष उपस्थिति में जमीदारी परंपरानुसार शुद्धि करण उपरांत पुन: पूर्व राजा के जेष्ठ पुत्र सुनील राज सिंह का तिलक पूजन एवम पगड़ी रस्म का कार्यक्रम जनता दरबार लगा कर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में परिजन के अलावा आम लोग शामिल हुए।नव नियुक्त राजा सुनील राज के दोनों कुमार अमर राज सिंह, कुमार आकाश राज सिंह,राज पुरोहित, सभी मंदिरों के पुजारी गण, सर्व आदिवासी गोंड समाज के सम्मानित प्रतिनिधि गण, राम जानकी मन्दिर, महामाया मन्दिर, शीतला मन्दिर के पुजारी गण सहित अनेक राजवाड़े के सदस्यों के अलावा, महेश चंद्रवंशी पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य, विशेसर पटेल, पूर्व गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, Dr राधेलाल भास्कर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सुरेश जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रामकुमार ठाकुर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पारस बंगानी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, युवा नेता कांग्रेस मनीष शर्मा, प्रदेश गुप्ता समाज अध्ध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा, पार्षद शंकर राव, श्यामू धूलिया, सांसद प्रतिनिधि चंद्र कुमार सोनी नवल पांडेय, अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, दीपक सोनी नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पत्रकार गौतम शर्मा, रामकुमार ठाकुर, गुरुनाम छाबड़ा, पदम् राज टंडन, राम कुमार टंडन, इंद्रपाल जोगी सुरेंद्र सिंह राज बृजभूषण शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

- June 18, 2023