पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना अण्डा का किया वार्षिक निरीक्षण, थाना अण्डा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

दुर्ग । पुलिस थाना अण्डा पुलिस अधीक्षक डॉ . अभिषेक पल्लव के द्वारा दिनांक 26.07.2022 को थाना अण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड सलामी लेकर समस्त अधिकारी / कर्मचारियों का टर्न आउट निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात थाना भवन के मालखाना , शास्त्रागर , कम्प्यूटर कक्ष , रिकार्ड रूम , बंदीगृह , बैरक परिसर व अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया । उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके समस्या का निराकरण किया गया । वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर , थाना अण्डा के निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव , सउनि सुंदर लाल नेताम , दिनेश वर्मा , प्र . आर . श्याम लाल साहू , कमलेश साहू , लक्ष्मीनारायण जोशी , बच्ची लाल सिंह , ज्ञानेश्वर देवांगन , जेस्मिका कुम्हारे , आरक्षक नीतेश कुर्रे , हिम्मत सिंह , कमलकांत अंगुरे , रामेश्वर कोमा , भवानी जगत , अजय ढीमर , कुबरे सिंह , ओमप्रकाश चंद्राकर , तिलेश्वर यादव , आकाश अवस्थी सम्मिलित हुए । इस मौके पर क्षेत्र के उपस्थित जनप्रतिनिधियों , उमा देवी चंद्राकर सरपंच ग्राम अण्डा , विधायक प्रतिनिधि डा.पिलेश्वर साहू , अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस पुकेश चंद्राकर , उपसरपं अंडा अमित चंद्राकर , थाना परिसर मंदिर के पुजारी महेन्द्र पाण्डेय,दुर्गग्रामीण क्षेत्र अंडा के पत्रकार संजय साहू,हेमेन्द्र चन्द्राकर, पुकेेश चंद्राकर, बी.एल.बघेल,सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर चर्चा किया गया एवं अपराध मुक्त समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की । तत्पश्चात् थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया ।