पाटन।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा सेलूद के पर्यवेक्षक लक्ष्मीनारायण चंद्राकर के शाखा नवागढ़ तथा शाखा अंडा के पर्यवेक्षक अमित कुमार विश्वकर्मा के शाखा परपौड़ी स्थानांतरण होने पर समिति सेलूद, फेकारी, ढौर एवं धौराभाठा के कर्मचारियों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में दोनों पर्यवेक्षकों का गुलाल लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए दोनों पर्यवेक्षकों ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक अनिवार्य प्रक्रिया है। नई जगह, नए लोगों और नए कार्य वातावरण में कार्य करने का अलग ही अनुभव होता है। उन्होंने अपने स्थानांतरण पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रोमन दास वैष्णव, मोहित अमृत, लीलेश्वर नीलमरकर, जितेंद्र साहू, वरुण साहू, नेमन साहू, मुकेश वर्मा, सुरेश यादव, नागेश पटेल, हरिशंकर साहू, बिहारी यादव सहित समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।






