अंडा। पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया डॉ दयाराम साहू को उनके 70 वें जन्मदिवस की बधाई देने उनके समर्थक व जनमानस उपस्थित हुए।

डॉ साहब को 70 वें जन्मदिवस की बधाई देते हुए सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ और दीर्घ आयु को कामना परमपिता परमात्मा से करते हुए उनसे उनके जीवन की कुछ खुशियों के पल व जीवन में उनके संघर्षों को जानने का प्रयास किया।डॉ साहब ने बताया कि वे 14 वर्ष की आयु से श्री हनुमान जी की उपवास प्रति मंगलवार रखते आ रहे और साल में दोनो नवरात्रि में भी पूरे नौ दिन का उपवास फलाहार के साथ रहते है उनका जीवनकाल सादगी भरा रहा है वे 25 वर्ष की आयु से माता गायत्री शक्तिपीठ के साथ जुड़ गए थे जो जारी है और उन्होंने बताया कि उनकी दिनचर्या सुबह 5 बजे उठकर पूजापाठ से प्रारंभ होती है उसे अभी कोई शारीरिक तक़लीफ नहीं वे अपने जीवनकाल में सामाजिक ,राजनीतिक के साथ पूरे समर्पण के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी वहन करते रहे है और उनका मानना है कि मनुष्य योनि में जीवन बहुत काल के बाद मिलता है जिसका भगवान को आभार मान मनुष्य को पूरे जीवनकाल अपने जीवन के सभी कर्तव्यों को ईमानदारी से करना चाहिए ।
डॉ दयाराम साहू ने उनके 70वें जन्मदिवस की बधाई देने पर सभी का आभार माना, बधाई देने वालों में सर्वप्रथम पूर्व कैबिनेट मंत्री व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमशिला साहू, भाजपा नेता तहसील साहू समाज महामंत्री दुर्ग ग्रामीण उमाशंकर साहू , प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ,पूर्व तहसील महासचिव पाटन खेमलाल साहू ,भाजपा नेता निर्मल जैन, हरिशंकर साहू रामाधार साहू ,किशन हिरवानी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अरसनारा,नरेश केला ,पूर्णेन्द्र सिन्हा, गंगादीन साहू ,श्रीमती चंद्रिका साहू सरपंच तरीघाट, गोपेश साहू ,राजू साहू सरपंच झीठ, श्रीमती गायत्री साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष झीठ, लक्ष्मण देशमुख,प्रेमलता चंद्राकर, महेंद्र साहू, अध्यक्ष महाविद्यालय निकुम सुरेश साहू, संजय साहू छन्नु साहू सहित अनेको शुभचिंतक रहे ।






