पाटन। नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने उनके भिलाई-रिसाली स्थित निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थक केक लेकर पहुंचे और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र कश्यप के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर महेश दुबे, तरुण बिजौरी, आभास दुबे, मनीष देवांगन, सरजू साहू, अशोक ठाकुर, डोमन भारती, कमल किशोर वर्मा, दीपक यादव, रूपेश लहरी, निलेश वर्मा, पप्पू भारती, अमन दुबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।







