सूरज यदु ने बढ़ाया यादव समाज का गौरव, राज्य स्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया, समाज के लोगो ने दी बधाई


पाटन।  ग्राम आमालोरी निवासी तुला राम यादव के सुपुत्र सूरज यदु ने दुसरी बार राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में  रजत पदक प्राप्त किया  है। पाटन में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में सूरज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई खिलाड़ी को पछाड़ते हुए रजत पदक प्राप्त किया। सूरज को इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ ठेठवार यादव समाज पाटन राज के अध्यक्ष ईश्वर यादव, अश्वनी यादव, मीडिया प्रभारी ओर पूर्व उपाध्यक्ष पाटन राज बलराम यादव, कोच संतोष यादव, बबलू यदु सहित अन्य ने बढ़ाई देते हुए सुरज के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सूरज की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने उसका सम्मान भी किया।