पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुरपा मे वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 2 तक जाने वाले रास्ते अत्यंत जर्जर हो चुका है और बारिश के दिनों में दलदल में तब्दील हो जाती है जिससे रोजमर्रा इस मार्ग में चलने वाले उन लोगों को एवं दैनिक दिनचर्या कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पानी निकासी की स्थिति भी दयनीय है
गली से बारिश का पानी निकलने का साधन नहीं है जिसके कारण रास्ते में पानी भरा रहता है और बारिश के पूर्व पंचायत द्वारा इसे साफ नहीं कराया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के साथ-साथ नाली निर्माण भी कराया गया लेकिन नाली का सफाई नहीं होने के कारण पानी का जमाव बना रहता है पास ही में पानी की टंकी है जिसमे मोहल्लेवासी पानी रोजमर्रा की दिनचर्या पूरा करते है।

नाली साफाई नहीं होने के कारण बारिश के दिनों मे डायरिया और मलेरिया का खतरा बना रहता है इस पर ग्राम पंचायत एवं शासन प्रशासन को जनहित मे ध्यान देने की आवश्यकता है।







