अंडा। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत चल रहे मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ट्रेड की शैक्षणिक जानकारी की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए IEPL के राज्य समन्वयक आदित्य पिल्लई एवं बृजेश कुमार शुक्ला द्वारा शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अंडा, जिला – दुर्ग का औचक निरिक्षण कर बच्चों को मीडिया ट्रेड में अपना भविष्य बनाने के विकल्प की जानकारी दी गई, नैप्स पोर्टल में रजिस्ट्रेशन एवं कैरियर काउंसलिंग की गई। संस्था के प्राचार्य श्रीमती सीमा जांम्बुलकर के मार्गदर्शन में राज्य समन्वयक द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षिका दामिनी साहू को बच्चों के प्रायोगिक कार्य में विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है।







