अपर संचालक द्वारा जामगांव आर महाविद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

जामगांव (आर) । शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में अपर संचालक रायपुर संभाग डॉ. सी.एल. देवांगन द्वारा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उनके द्वारा हस्ताक्षर पंजी, कैश बुक, जनभागीदारी अंकेक्षण आडिट का परीक्षण किया गया, जिस पर संतुष्ट हुए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. एस. के. पाण्डेय एवं छात्र-छात्राओंसे चर्चा की गई। अपर संचालक द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया, पेयजल एवं स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की। आगामी सेमेस्टर में विद्यार्थियों की अध्यापन व्यवस्था दुरूस्त रखने नवाचार के प्रयोग एवं नैक ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए।