


इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जो अभिनव प्रयोग किये गए हैं। वे प्रदेश के तकनीकी विकास में सहयोगी होंगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री उनेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा का वातावरण तेजी से बेहतर हो रहा है। इस मौके पर विश्विद्यालय के कुलपति एमके वर्मा ने कहा कि यूएवी के माध्यम से प्रदेश में नरवा आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सहयोग मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास में छात्रों से संवाद भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व कुलपतियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा, रिसाली महापौर शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
1 सेकंड में 1 एकड़ सर्वे करता है यूएवी- यूएवी एक सेकंड में 1 हैक्टेयर का सर्वे कर लेता है। प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्यों के लिए यह बहुत उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण करते हुए छात्रों की विशेष रूप से प्रशंसा की।






