पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा स्वामी आत्मानंद जी की जयंती मनाई गई। आत्मानंद चौक पर स्थित आडोटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक पाटन भूपेश बघेल थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने किया। विशेष रूप से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता अजय वर्मा, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सबसे पहले स्वामी आत्मानंद चौक स्थापित स्वामी आत्मानंद की पूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत समाज गौरव गीत ग्राम देवादा की सरपंच श्रीमती उर्वशी वर्मा द्वारा प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कुर्मी समाज के पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने अपने स्वागत संबोधन में स्वामी आत्मानंद जी के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की पाटन से भी स्वामी आत्मानंद की याद जुड़ी हुई है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की स्वामी आत्मानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वामी आत्मानंद ने हर समाज को दिशा दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा की स्वामी आत्मानंद जी ने शिव भाव से जीव को सेवा किया। जब अकाल पड़ा तब आश्रम बनाने के लिए जो पैसा था उसे राहत कार्य खोला जिससे की लोगो को काम मिल सके। अपने जीवन में मानवता की सेवा को ही स्वामी आत्मानंद जी ने प्रमुख माना। उन्होंने कई मंदिर और आश्रम भी बनवाए। सभी को रामकृष्ण मठ और विवेकानंद आश्रम को सुपुर्द किया। उन्होंने कहा की स्वामी आत्मानंद जी द्वारा लिखे गए किताबो को हमे पढ़ना चाहिए। पाटन राज कुर्मी समाज स्वामी जी द्वारा लिखे पुस्तकों का प्रदर्शनी लगाई जानी चाहिए। सभा को सभी अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजमंत्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर श्रीमती जयश्री वर्मा, जवाहर वर्मा, मनोज वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, महेंद्र वर्मा, राकेश आडिल,बिष्णु वर्मा, तरुण बिजौर, पुष्पा वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद रहें।
विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान भीं किया गया।