नगरी/सिहावा,बेलरगाँव। ग्रामीण साहू समाज बेलरगाँव के द्वारा 21 सितंबर दिन रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के 1 दिन पहले स्वच्छता अभियान पिछले 12 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव द्वारा साहू सदन निषाद सदन, गायत्री मंदिर ,मां दंतेश्वरी मंदिर मनरेगा चौक के आसपास सफाई अभियान चलाया गया ,और साहू सदन में भक्त माता कर्मा की पूजा आरती कर महात्मा गांधी के संदेश को समाज के प्रमुख द्वारा विस्तार से बताया गया । जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष खेमू साहू सचिव नारद साहू प्रदीप साहू कोषाध्यक्ष , सनातन साहू संरक्षक ग्रामीण साहू समाज बेलरगांव, सुभाष चंद्र साहू पूर्व महासचिव तहसील साहू समाज नगरी सिहावा, टिकेश्वर साहू पूर्वअंकेक्षक तहसील नगरी, लिलम्बर साहू,पवन साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष् परिक्षेत्र साहू समाज बेलरगांव ,उमेश साहू, यतेन्द साहू ,चुन्नू लाल साहू, रामू साहू, दिनेश साहू ,लोकेश साहू, संत राम साहू ,धनजंय साहू, चैतन्य साहू , जयकिशन साहू,भोला साहू, मोहनलाल साहू ,ललिता साहू, बिन्दा बाई साहू ,सुशीला साहू ,जयंती साहू गीता बाई साहू एवं समस्त सामाजिक गण उपस्थित थे।





