पीएम मोदी के जन्म दिन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, सिकोला पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प


पाटन। ग्राम पंचायत सिकोला में पीएम मोदी का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुरुआत  की गई। जिसके तहत आगामी पखवाड़े भर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गितेवरी अतिश  सपहा, पंच नारायणी ठाकुर ,टिकेंद्र यादव, मेनका साहू ,अनुसूया खुटियारे, मेनका मिश्रा आदि  मौजूद रहे।