अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विनायकपुर में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शाला के प्राचार्य गोविन्द राम साहू के निर्देशानुसार उषा ठाकुर व प्रेमलता योगी ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन शाला परिसर में करवाया गया |

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यालय में स्लोगन,चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया उसमें से होनहार बच्चों ने स्थान प्राप्त किये|

स्लोगन में प्रथम भूमिका साहू 11वी व द्वितीय वर्षा बारले 11वी,चित्रकला में प्रथम वंशिका देवांगन 9व़ी व नम्रता 11वी द्वितीय यीशिका साहू 10वी तृतीय पिहू सोनी 9वी निबंध में प्रथम ओमिका पटेल 10 वी व तुलसी साहू 11 वी द्वितीय चांदनी साहू 10 वी व सुमन पटेल 11 वी एवं तृतीय साक्षी पटेल 9 वी व गरिमा देशमुख 11 वी रही| पखवाड़े के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने श्रमदान में भाग लेकर विद्यालय परिसर की सफाई की। साथ ही स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता संबंधी शपथ एवं स्वच्छता के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के भातेंद्र गंगराले,सरस्वती उमरे, रोहित देशमुख,देवश्री साहू,शैलेन्द्र साहू,मालती साहू,पूर्णिमा कोशले,ममता तिवारी,लीना जोशी मीनाक्षी नेताम,गुलशन चंद्राकर, देवऋषि ठाकुर ,तरुण साहू,आशीष पिपरिया व पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक दामन लाल देशमुख,नरेश गयकवाड़ संकुल समन्वयक उषा सिन्हा रामेश्वरी रायते व भावना तिवारी ने सक्रिय सहभागिता की। सभी ने “स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यार्थी और स्वच्छ समाज” का संदेश देते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया एवं गाँव को स्वच्छ बनाने रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।






