स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: बुद्धू तालाब में सफाई के लिए उतरी पूरी टीम, नपं अध्यक्ष निक्की भाले ने जनता से की अपील सफाई के लिए संकल्प ले, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अब जोर पकड़ने लगी है। आज नगर पंचायत को पूरी टीम अध्यक्ष निक्की भाले के नेतृत्व में बुद्धू तालाब की सफाई के लिए तालाब में उतरे। निक्की भाले ने आम जनता से भी अपील किया है कि सफाई कार्य में जुट जाए। स्वच्छ पाटन सुन्दर पाटन का परिकल्पना को साकार करे। इस दौरान सीएमओ हेमन्त वर्मा, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर सहित भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें ।