राकेश कुमार
कुम्हारी

नगर पालिका कुम्हारी की महिला सफाई कर्मी 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शिरकत करेंगी। चयनित स्व-सहायता समूह की श्रीमती शोभा चक्रधारी पिछले कई वर्षों से नगर पालिका में सफाई सुपर वाइजर का कार्य कर रही हैं। इनका चयन भारत सरकार की ओर से किया गया है। स्व-सहायता समूह की महिला का चयन होने के बाद नगर में काफी उत्साह है। इनके चयन होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शुभकामनाएं दी है।
