पंडरिया-ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में स्वामी विवेकानंद की 164 वी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस को उत्साह और प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वदेशी संकल्प दौड़ के साथ शुरुवात हुई।स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं युवाओं के लिए उनके संदेशों से अवगत कराया गया।बालिकाओ को सुबह -सुबह योग 2 किलोमीटर दौड़ कराया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं प्रेरक विचार प्रस्तुति दी गई। शिक्षकों ने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मबल और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। अंत में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अधिक्षिका कामिनी जोशी द्वारा बताया गया कि रन फ़ॉर स्वदेशी युवाओं को ध्यान में रखकर एक प्रेरक श्रृंखला कार्यकम है।जिसका उद्देश्य स्वदेशी मूल्यों,राष्ट्रीय गौरव,और स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं का प्रचार करना है।







