स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय चंदखुरी में रजत जयंती  मनाई गई


अंडा। फोटो।  स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय चंदखुरी में छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार रजत जयंती 2025 एलुमनी मीट का कार्यक्रम शाला परिवार, भुतपूर्व विद्यार्थी एवं जनभागीदारी समिति द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें शिक्षिको ने राजगीत गाकर एवं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने भूतपूर्व विद्यार्थियों का बाजे गाजे व फुलों की बरसात कर स्वागत किया। पूर्व विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों का पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व विद्यार्थियों ने अपना अपना विद्यार्थी जीवन का खट्टी मीठी यादें अनुभव साझा किया गया। जनभागीदारी एवं पूर्व विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य व शिक्षकों को श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त राजेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष जनभागीदारी एवं मंच संचालन पूर्व विद्यार्थी अनिल देशमुख द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिखा मिश्रा प्राचार्य, राजेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, भूपेन्द्र साहू समाजसेवी व सदस्य, राजेश चंद्राकर, विक्की मिश्रा,अनिल देशमुख, दीपराज चंद्राकर, राजा साहू, मनीष निर्मलकर, दुर्गेश साहू, सुशील देवांगन, पोषण देवांगन, सुरेश राउत, प्रतीक जैन, दुर्गा निर्मलकर, सुनीता साहू, ईशा साहू, मनीषा देशमुख , किरण शर्मा,वर्षा तिवारी, टिवंकल, लता चंद्राकर, दिव्या तिवारी, विजय लक्ष्मी चौहान, दुष्यंत चंद्राकर शिक्षाविद एवं बच्चे उपस्थित रहे ।