पाटन में स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह आज…मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का आयोजन

पाटन।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के तत्वावधान में 6 अक्टूबर 2025 को ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानंद जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन कुर्मी भवन पाटन में किया जा रहा है,कार्यक्रम में शिक्षाविदों और समाज प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा साथ ही साथ विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री) अध्यक्षता युगल आडिल(राज प्रधान) विशेष अतिथि विजय बघेल ( सांसद) सीताराम वर्मा ,और अजय वर्मा ( अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय मर्रा) होंगे।