अंडा।स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम स्कूल अंडा दुर्ग के कक्षा 11 वी विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत स्कूल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें भौतिकी के विभिन्न विषय वस्तु पर चलित माडल को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।इस अवसर को विद्यालय परिवार ने महान वैज्ञानिक सी वी रमन के रमन प्रभाव की खोज की याद में विज्ञान दिवस के रूप में विज्ञान पर्व मनाया गया ।


ज्ञात हो कि भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन 1928 में महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की याद में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह प्रदर्शनी सुमन मिश्रा के निर्देशन में हुआ।

विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय के अलग -अलग विषय वस्तु से संबंधित विभिन्न चलित मॉडल का वीडियो के द्वारा अटल टिंकरिंग लैब मे प्रेजेंटेशन दिया ।इस प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में शाला की प्राचार्य सीमा जामबुलकर, वी.पद्मावती, अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी रेणुका चंद्राकर,सुमन मिश्रा, ममता वर्मा, सीमा शर्मा, स्वाति कोठारी, विभा दुबे, आर. देवघरे, भोज साहू, दामिनी साहू, एस. मेश्राम, जी.साहू आदि उपस्थित थे।






