केशव साहू

विगत 26 जनवरी को कारोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शासन के
निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पूरे हर्षोल्लास के साथ
गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में संस्था के प्राचार्य श्री
वाय. एस. राव द्वारा तिरंगा फहराया गया। तत्पश्चात् डोंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक
श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल जी व अन्य अतिथियों के द्वारा संस्था के मुख्य द्वार पर स्थित
शहीद स्तंभ व भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं शहीदों के तैलचित्र पर
माल्यार्पण किया गया। गणमान्य अतिथि श्री शिशुपाल भारती जी के द्वारा द्वितीय
ध्वजारोहण किया गया। अंत में विधायक महोदय श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेलजी द्वारा शाला
मैदान पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महोदय श्री
भुनेश्वर शोभाराम बघेलजी द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर किया। अन्य
अतिथियों द्वारा भी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का स्मरण किया गया ।
संस्था के प्राचार्य श्री वाय. एस. राव जी ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व
को उजागर किया। इस अवसर पर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम व हिन्दी माध्यम के समस्त
शिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहें।






