स्वामी आत्मानंद विद्यालय पाटन में 10 जनवरी को होगा वार्षिक उत्सव, बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति


पाटन। स्वामी आत्मानंद विद्यालय पाटन में  10 जनवरी को आयोजित  होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर  स्कूल में बैठक हुई।  बैठक की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  मिलन देवांगन ने की। इस बैठक में शिक्षकों के अलावा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और पालक भी शामिल हुए। वार्षिक उत्सव को  लेकर बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह बना हुई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।