राजहरा। स्ट्रीट वेंडर शहरी अर्थव्यवस्था के एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और सस्ती दरों पर वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पालिका द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम ₹15,000 द्वितीय 25,000 तृतीय50,000 रुपए तक का लोन दिए जाने का प्रावधान है के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने शिविर मे जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कोविद-19 और उसके परिणाम स्वरुप लॉकडाउन में शहरी पथ विकर्ताओं की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाला था केंद्र सरकार ने इस शहरी पर विक्रेताओं की आजीविका को ध्यान में रखते हुए 1 जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना शुरू की जिसका उद्देश्य सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को फिर से शुरू करने के लिए के कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करना था, जो महामारी के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए थे l लोक कल्याण मेला में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि
शहरी पथ विक्रेता सड़क के किनारे पर रहते हुए सस्ते दामों पर रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराते हैं और इसी से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं l इन शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है जिन्हें पुन पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर पीएम स्व निधि योजना की शुरुआत की गई है जिससे शहरी पथ विक्रेता जिन्हें रोलिंग के लिए अधिकतम ₹50000 तक का राष्ट्रीय कृत बैंकों द्वारा लोन उपलब्ध कराने वार्डों में शिविर आयोजित किया जा रहा हैl जिससेअधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स,उनके परिवार को पीएम स्वनिधि का अधिकतम लाभ मिल सकेl नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि स्वनिधि महोत्सव का सही मायने में प्रभावी एवं सफल बनाये l इसका फायदा योजना से जुड़ कर शहरी पथ विक्रेता उठा सकते हैंl प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जो पथ विक्रेता लोन हेतु आवेदन किए थे जिनके प्रकरण बैंकों में लंबित है ऐसे लोन प्रकरणों के लिए “स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला अंतर्गत शिविर का आयोजन नगर पालिका द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक एवं अन्य स्थान मे शिविर लगाया जाएगा l वार्डों में मुनादी करा कर इस अभियान में लाभान्वित पथ विक्रेताओं का स्व निधि से समृद्धि योजना में प्रोफाइलिंग किए जाने एवं डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन क्षमता संवर्धन जैसे नवाचार के माध्यम से सामाजिक आर्थिक उत्थान हेतु प्रोफाइलिंग का कार्य किया जाएगा l ऐसे हितग्राही जो 50000 तक का लोन ले लिए हैं वह इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड कि सुविधा ले सकते हैं lलोक कल्याण मेला में पार्षद, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर,सुनील तारम,विपिन बेहरा, गोविंद साहू,बुद्धिमान सिंह, इंद्र यादव,अनंत साहू, धरमु बक्शी, पंकज चंद्राकर, अब्दुल कलीम,सुनील टंडन, देवनारायण देवांगन, शिव शर्मा, जिला समन्वयक एसबीएम विक्रांत साहू,लक्ष्मी सिन्हा, अभिजीत भगत, रतन चौधरी, परदेसी देवांगन चित कुमार कुर्रे,गणमान्य नागरिक,एवं स्ट्रीट वेंडर उपस्थित रहेl







