नगरी/सिहावा, बेलरगांव।धमतरी के जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय कातलबोड में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन पुष्य नक्षत्र के अवसर पर दिनांक 8 सितंबर 2026, दिन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के सरपंच मिलन राम साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आयु अनुसार बच्चों को स्वर्ण प्राशन का ड्राप पिलाया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू एवं डिकेश्वरी कंवर, सियाराम साहू, लखन लाल साहू सहित शासकीय आयुर्वेद औषधालय कातलबोड़ के कर्मचारी उपस्थित रहे।







