डड़सेना कलार समाज पण्डरिया परिक्षेत्र का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पंडरिया।डड़सेना कलार समाज पण्डरिया परिक्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजनंदन जायसवाल एवं पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर शा. उ. मा. विद्यालय , कुकदूर रोड में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.पी. जायसवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्रबाहु एवं माता बहादुर कलारिन के पूजन-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज की एकता, अखण्डता, सामाजिक समरसता एवं समाजहित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल सहित लक्ष्‍मी नारयण जायसवाल जिला अध्‍यक्ष युव मोर्चा एवं बोड़ला परिक्षेत्र के अध्यक्ष, बरसाती लाल लोहारा परिक्षेत्र अध्यक्ष,अमृत सिन्हा एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, संस्कार एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में खेलू राम, छवी लाल आत्माराम , दिलेश्‍वरी,सालिक राम, छेदी राम, उमराव डड़सेना , डा.बद्री जायसवाल एवं रूपचंद जायसवाल,शत्रुघ्न प्रसाद उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने समाज की एकता एवं अखण्डता को सुदृढ़ करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।