पाटन।शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया (अ) संकुल स्रोत केन्द्र पाहँदा विकास खण्ड पाटन, में शाला के प्रागंण में नेहरू नगर भिलाई की समाजसेविका आदरणीय सुमन अग्रवाल की ओर से पूर्व माध्यमिक शाला के 155 बालक बालिका को स्वेटर वितरित किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त महाराष्ट्रीयन मातृ-शक्ति समिति की श्रीमती मंजूशा जोशी एवं श्रीमान जोशीजी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य एवं महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज डॉ घनश्याम प्रसाद कौशिक ने किया। विशेष अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पाटन श्रीमती लक्ष्मी यद, शाला प्रबंधन समिति पूर्व.मा. शाला- खम्हरिया अध्यक्ष सुरेश कुमार यदु,
प्रधान पाठक नरसिंह प्रसाद ठाकुर पूर्व मा. शा. एवं प्रधान पाठक चन्द्रमोहन सिंह यादव शा.प्राथ. शाला खम्हरिया मंच संचालन लखेश्वर प्रसाद साहू सहाः शिक्षक ने किया । विशेष रूप से नागेन्द्र कुमार वर्मा शिक्षिक श्रीमती डी. चन्द्रा शिक्षक, श्रीमती प्रतिमा पोद्दार शिक्षक, अश्वनी कुमार देवांगन शिक्षक, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा सहा. शिक्षक, श्रीमती संतोषी टण्डन शिक्षक, श्रीमती संतोषी यादव सहा शिक्षक, कृष्ण कुमार सोनकर सहाः शिक्षक सम्मलित हुए।






