पाटन। संयुक्त महाराष्ट्रीयन मातृ-शक्ति समिति कोरबा के तत्वावधान में संस्था के श्रीमती मंजूषा जोशी एवं श्रीमान जोशी ,श्रीमती नीलिमा देवलवार, संजय तनखीवाले की ओर से शासकीय प्राथमिक शाला खम्हरिया(अ) के 86 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया गया। समस्त दानदाताओं का सम्मान विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश यदु,श्रीमती भारती यदु प्रधान पाठकद्वय नरसिंह प्रसाद ठाकुर(मिडिल) चंद्रमोहन सिंह यादव(प्राथमिक),संकुल समन्वयक महेन्द्र कुमार बहादुर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक नागेंद्र वर्मा, श्रीमती डी. चन्द्रा, श्रीमती प्रतिमा पोद्दार, श्रीमती सन्तोषी यादव,श्रीमती पूर्णिमा शर्मा , अश्विनी देवांगन, श्रीमती सन्तोषी टंडन उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन लखेश्वर साहू सहायक शिक्षक द्वारा किया गया।







