जिला मुख्यालय के समीपस्थ शिवनाथ नदी के तट में बसे कोटनी गांव में सेवा फाउंडेशन और ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में तैराकी खेल प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता का आयोजन नदी एनीकेट में किया गया जिसमें कोटनी,महामरा,नगपुरा ,पिपरछेड़ी, मालूद बेलौदी,पउवारा के दर्जनों ग्रामीण बच्चे भाग लिये। इस आयोजन में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय तैराक ओज चंद्राकर मौजूद रहे और सभी खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों से अवगत करवाने स्वयं नदी में तैरकर प्रदर्शन किया।जिसका संस्था की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।
अवगत हो सेवा फाउंडेशन, भिलाई स्टील प्लांट भिलाई के सेवानिवृत अधिकारियों की संस्था है जो अपने योग्यता और प्लांट में सेवाकाल के अनुभवों को अलग अलग क्षेत्र खेल कूद, शिक्षा,स्वास्थ्य, ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन,युवाओं के रोजगार परख कौशल उन्नयन,पर्यावरण जैसे विषयों और कार्यरत है इसी परिपेक्ष्य में नदी किनारे के गांव कोटनी में एक पहल बच्चों को स्कूली शिक्षा के अलावा विभिन्न विषय में पारंगत करने, महिलाओं को स्थानीय स्तर पर छोटे छोटे समूह में हुनरमंद बनाकर आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने, युवाओं को सही दिशा देने संसाधन ,प्रेरक मार्गदर्शन,प्रशिक्षण व अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहे हैं जिसकी शुरुवात नदी किनारे के बसाहट वाले गांव के पारिस्थितिक और निषाद ढीमर ने आनुवांशिक गुण तैराकी की रहती है किंतु सही तकनीक से तैराकी और मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास के अभाव में क्षमता होने के बाद भी प्रतियोगी नहीं बन पा रहे जिसे निखारने यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमे आयु वर्ग 10 से 12 में तरुण यादव प्रथम,हर्षा यादव द्वितीय और कैलाश निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किए।आयु वर्ग 12 से 15 में समीर निषाद प्रथम,प्रतीत निषाद द्वितीय और दीपराज निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किये और आयु वर्ग 15 से 18 में प्रशांत यादव प्रथम,एलिन बंजारे द्वितीय और गीताराम निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी प्रथम स्थान वाले प्रतिभागी को नगद पांच सौ रुपए साथ में प्रमाण पत्र द्वितीय स्थान वाले सभी प्रतिभागी को तीन सौ रुपए साथ प्रमाण पत्र, तृतीय स्थान वाले सभी प्रतिभागी को दो सौ रुपए वो प्रमाण पत्र दिया गया तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी तैराक को नगद राशि व प्रमाण पत्र दिया गया।
इस तैराकी प्रतियोगिता को गांव तक ले जाने में शासकीय तैराकी प्रशिक्षक तामेश्वर घंघोरी का विशेष योगदान रहा एवं वरिष्ठ एन आई एस कोच ताजुद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के जैन कोटनी सरपंच रामसिंह निषाद,सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,जनपद सदस्य राजेंद्र निषाद,प्रवीण मिश्रा,एम व्ही राव, एल के साहू,आर के श्रीवास्तव, ए के भोसले, एस राजन,संजीव नैय्यर,रेड्डी,आर ई राव, लोकेश निषाद, बीरेंद्र निषाद,लोकेश बंजारे,चेतन साहू,योगिराज निषाद,गिरधर यादव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।







