आपसी विवाद में बीच बाजार चली तलवार, सिर फटा,गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

  पाटन ब्लॉक के ग्राम झीट में आज विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया। यह घटना बाजार चौक झीट की बताई जा रही है।

घायल के परिजन अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे हैं। इधर, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झीट में सोनी पान ठेला के पास इकबाल खान नाम का एक व्यक्ति दुकान चलाता है। उसी के परिवार के अनीश खान नामक युवक ने विवाद होने के बाद इकबाल खान पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बीच बाजार हुई इस हमले में जैसे ही तलवार से सिर पर वार हुआ, इकबाल नीचे गिर गया। जानकारी के मुताबिक, एक से अधिक बार तलवार से वार किया गया है, जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई है और काफी खून बह गया है। स्थानीय लोगों ने उसे झीट अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर लगते ही बाजार चौक में भीड़ जुट गई। वहीं, घटना के पीड़ित के पिता अमलेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे हैं।