T20 World Cup 2024

क्रिकेट के दीवानों के लिए व्हाट्सएप ने स्टीकर का एक नया पैक रिलीज किया है। WhatsApp के इस स्टीकर का नाम World of Cricket है। नए स्टीकर्स की जानकारी व्हाट्सएप ने अपने चैनल के जरिए दी है। WhatsApp ने कहा है कि स्टीकर का यह पैक आपको सभी चैट में मिलेगा। इस स्टीकर पैक को आईसीसी वर्ल्ड कप 2024 के दीवानों के लिए पेश किया गया
इस स्टीकर को आप व्हाट्सएप के आधिकारिक स्टीकर स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पैक में फिलहाल 16 स्टीकर्स हैं।
इसके अलावा व्हाट्सएप के चैनल पर जाकर भी इस लिंक को प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें एनिमेटेड स्टीकर्स भी हैं। पैक डाउनलोड होने के बाद किसी को भेजने के लिए स्टीकर्स सेक्शन में जाएं और ‘World of Cricket’ पैक पर क्लिक करें। उसके बाद अपने हिसाब से किसी स्टीकर का चयन करें और जिसे भेजना है उसे भेज दें।






