पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती तथा सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन में भीड़ का फायदा उठाने महिला चोर भी पहुंच गई। पहले दिन कलश यात्रा के दौरान तीन महिलाओं के गले से सोने का चैन को चोरी करने का प्रयास किया। दो महिलाओं का सोने का चैन को चोरी कर लिया था। तीसरी महिला का गले से चैन खेचते महिला ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उक्त महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता रहा है तीनो महिलाओं से कड़ी पूछताछ किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला हैं की और कई जगह चैन चोरी का खुलासा हो सकता है।







