अखरा स्कूल में दिखी बच्चो की प्रतिभा, 33 विज्ञान मांडल की प्रदर्शनी लगाई गई


पाटन। शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला अखरा मे विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवम पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। जिसमे विकासखंड के 33 माँडल का प्रदर्शनी लगाई गई। हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा विभिन्न विभिन्न मॉडल जैसे चंद्रयान-3 अम्ल वर्षा ,चलित और अचलित मॉडल जैसे ट्रैफिक नियम आदित्य एल 1 मॉडल शामिल थे। मॉडल का निरीक्षण सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महिलागे के द्वारा किया गया। सभी बच्चों को उनके मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी सहभागी सुनिश्चित करें। उक्त कार्यक्रम में बीआरपी खिलावन चौपड़िया ,प्रधान पाठक गोपेंद्र कुमार साहू ,संतोष कुमार वर्मा, चंचल द्विवेदी ,संकुल समन्वयक राकेश सोनी जैनेंद्र कुमार गंजीर निर्णायक के रूप में घनश्याम मंडावी, संतोष वर्मा, नागेश्वरी पीयूष शामिल रहे।