पाटन। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अखरा में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया। श्रीमती सरोज बघेल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ओर अतिथिति द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा थे। अध्यक्षता बी ई ओ प्रदीप महिलांगे ने की।
विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल शर्मा, पूर्व पार्षद दामोदर चक्रधारी, सांसद प्रतिनिधि मिडिल स्कूल योगेश्वर वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्राथमिक शाला, सुशील कश्यप , नागेंद्र कश्यप मौजूद थे। स्वागत प्रधान पाठक मिडिल स्कूल गोपेन्द्र साहू, प्रधान पाठक पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय संतोष वर्मा, चंचल द्विवेदी, रोहित ठाकुर, देवेंद्र साहू, आशीष साहू , श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, देवेंद्र साहू,नीलिमा नेताम, विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी है। शाला का प्रतिवेदन वाचन हेडमास्टर गोविंद साहू ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा की यहां के बच्चे काफी हुनरमंद है। तीनो बच्चे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। पालक बालक और शिक्षक सभी का अनुशासन ही विद्यालय को आगे बढ़ाता है। संस्था में सीसी टीवी कैमरा और डिजिटल बोर्ड का भी शिक्षा मंत्री से मांग करके व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने कहा की गुरु की महिमा भगवान से बढ़कर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी ई ओ प्रदीप महिलांगे ने कहा की अच्छे अच्छे निजी स्कूलों में बच्चे अंग्रेजी बोल नही पाते।
इस विद्यालय के बच्चे फर्र्टेदार माइक पकड़कर अंग्रेजी में अपना संबोधन दिया वह काफी अच्छा लगा। इस विद्यालय के काफी अच्छे है। प्रत्येक गतिविधि में यहां के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे है। उन्होंने प्रतिभावान बच्चो को बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष वर्मा ने तथा आभार व्यक्त हेडमास्टर गोपेन्द्र साहू ने किया। संस्कृत में स्वागत भाषण शिक्षक चंचल द्विवेदी ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भास्कर सावर्णी, केवल देवांगन, राधे यादव, सुकालु वर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे।
शाला के प्रतिभाओं का सम्मान
अतिथियों ने लक्ष्य कुमार निषाद का सम्मान किया। लक्ष्य कुमार दिल्ली में।क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन मिलन समारोह में शामिल हुआ। राष्ट्रपति ने लक्ष्य को राखी भी बांधी। लक्ष्य कुमार ने स्कूल में कई गतिविधियों में शामिल हुआ। जिसमे लिए उसका चयन किया गया था। उन्होंने अपना यात्रा वृतांत बताते हुए बताया की वे आई पी एस बनना चाहता है। लक्ष्य निषाद के माता मालती निषाद, पिता गंगा राम निषाद का भी सम्मान किया गया।
राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय कविता लेखन स्पर्धा में स्कूल को छात्रा राखी देवांगन ने हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके लिए राखी तथा उनके माता पिता का सम्मान किया गया।
बीते सत्र में विद्यालय के छात्र लावेश कुमार ने राष्ट्र स्तर पर स्कालशिप परीक्षा उत्तीर्ण किया था। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा मिडिल और प्राथमिक एस शाला प्रबंधन समिति के नव नियुक्त अध्यक्षो , अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।