बेरला :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज का 80 वाँ वार्षिक अधिवेशन आनंद गाँव परिक्षेत्र के ग्राम खर्रा मे रविवार को आयोजित किया गया था। जहां अधिवेशन की शुरुआत प्रातः काल संगीतमय कलश यात्रा से प्रारम्भ हुई। जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ राजगित एवं कुर्मी कुल गौरव गीत का गायन कर महापुरुषों को नमन किया गया। जिसके पश्चात सामजिक ध्वजा रोहण किया गया। अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ ही मंचीय कार्यक्रम को गती प्रदान की गयी। जहां धमधा राज के प्रतिवेदन का वाचन राजप्रधान सत्यभामा परगनिहा, सचिव नारायण प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञान देव वर्मा, महिला अध्यक्ष गायत्री वर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप के द्वारा की गयी। कार्यक्रम मे केंद्रीय महामंत्री यशवंत वर्मा सहित अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे बलौदाबाजार राज प्रधान सुनीता वर्मा, रायपुर राज प्रधान जागेश्वर वर्मा, तिल्दा राज प्रधान ठाकुरराम वर्मा, धरसिंवा राज प्रधान नीलमणि परगनिहा, अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा, दुर्ग राज प्रधान ईश्वरी वर्मा, पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, केंद्रीय संरक्षक तोरण नायक, उमाकांत वर्मा, कार्यक्रम संयोजक सत्यभामा परगनिहा, जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिहा, जनपद उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य हिरा देवी वर्मा आदि मंच पर विराजमान रहे। तो वहीं संध्याकालीन की पावन गोधूलि बेला मे दुर्ग लोकसभा सांसद, सर्व कुर्मी समाज अध्यक्ष विजय बघेल ने भी कार्यक्रम मे सिरकत की और समाज को सम्बोधित किया।
दोपहर के वक़्त कार्यक्रम मे खुला मंच प्रारम्भ हुआ जहां समाज से जुड़े कई बुद्धिजीवियों ने अपनी बात रखी। जिसमें पन्ना लाल परगनिहा ने समाज के कई विषयों को लेकर मुखर होकर अपनी बात रखी। हास्य कवि खर्रा ग्राम प्रमुख संतोष परगनिहा ने भविष्य को लेकर वैवाहिक जीवन हेतु बढ़ते उम्र पर सवाल उठाया , जोगी राम वर्मा ने ग्रामीण स्तर पर सामाजिक बैठक एवं ग्राम प्रमुख निर्वाचन का जिक्र किया , विकास कश्यप ने सामूहिक विवाह महाअधिवेशन से अलग रखने की बात कही , जनपद सदस्य सीमा टिकरिहा ने नारी शिक्षा को आवश्यक बताया, तो वहीं नारायण प्रसाद वर्मा, प्रफुल्ल वर्मा एवं टोहल वर्मा, रूपेंद्र वर्मा सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
खुले मंच से जो विचार छन कर निकले उने विषय मे केंद्रीय महामंत्री ने सामजिक संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि सामजिक संविधान मे खुले मंच पर कही गयी बातों का निराकरण पूर्व उल्लेखित है। वहीं कुछ मामलों पर केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा विचार करने की बात कही गयी साथ ही उन्होंने कहा कि 22 फ़रवरी को बलौदा बाजार राज के ग्राम चांपा मे होने वाले महाअधिवेशन के अलावा भी यदि कुछ सामजिक जोड़े समाज मे आदर्श विवाह करना चाहेंगे तो सामजिक रीती नीति के साथ उनका विवाह समाज के पदाअधिकारीयों के द्वारा सहर्ष कराया जाएगा। महामंत्री यशवंत वर्मा ने मंच संचालक राम कवि हृदय वर्मा, कवि ललित टिकरिहा, कवि कमलेश वर्मा के संचालन की तारीफ करते हुए क्षेत्र को साहित्यिक संस्कृतिक तथा दानवीर के रूप मे परिपूर्ण बताया।
समाज मे कुल 13 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जिनमे संदीप कुमार वर्मा, पूर्वा वर्मा, टेकेश्वरी वर्मा, योगिता वर्मा, पलक आडिल, निखिल वर्मा, माहि वर्मा, चेतन वर्मा, दुर्गेश्वरी परगनिहा, शिखा मढ़रिया, विभा वर्मा, खुशबु वर्मा, प्रज्ञा परगनिहा शामिल रहे। 17 छात्रों को विशेष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिनमे मोनिका वर्मा, मनीषा वर्मा, खुशबू वर्मा, आकृति वर्मा, कानन वर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, श्रुति परगनिहा, सुनिधि परगनिहा, रुपाली चंद्रवंशी, अनिशा वर्मा, नेहा वर्मा, डॉली वर्मा, आर्यन वर्मा, आयुष वर्मा, पुष्पराज वर्मा शामिल रहे।
क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि जो कुर्मी समाज से चुनकर आए हैं ग्राम खर्रा के अधिवेशन मे उनका भी सम्मान किया गया। जिनमे सरपंच जनपद सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य आदि को मिलाकर कुल 32 लोग शामिल रहे।
केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स कश्यप ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि समाज में अनिवार्य चंदा के बढौतरी के विषय में कहा कि इस राशि से समाज के निर्धन एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को विशेष मदद कर उन्हें उचित सम्मान दिया जायेगा। उक्त राशि से समाज हित की महती आवश्यकता को मजबूत बनाया जायेगा इस हेतु समाज को आश्वस्त किया।
ग्राम खर्रा मे हुए अधिवेशन मे राजेंद्र वर्मा, अश्वनी परगनिहा, महेंद्र कश्यप, बीरेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत हसदा सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, दिगम्बर परगनिहा, अरुण परगनिहा, ओमप्रकाश परगनिहा, जोगी वर्मा, ईरज वर्मा, ज्ञानदेव वर्मा, मनोज वर्मा, नरेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष परगनिहा, सुषमा परगनिहा, रोशन वर्मा, राजेश नायक, शिवा चंद्रवंशी, भूलूराम वर्मा, टिकेन्द्र परगनिहा, विकास कश्यप, गगन परगनिहा, रामेश्वर वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य हर्षलता चंद्रहास वर्मा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत मे धमधा राज सचिव नारायण प्रसाद वर्मा चंदन के द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।







