सेजेस जामगांव आर में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया बल…मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय जामगांव आर में शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनी विजय बघेल उपस्थित रहीं। अध्यक्षता कल्पना नारद साहू (जिला पंचायत सदस्य) ने किया,कार्यक्रम में लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), कमलेश साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष), रामकुमार चंद्राकर (जनपद सदस्य), निर्मल जैन और नरेश केला (महाविद्यालय अध्यक्ष), रूपेंद्र शुक्ला (सरपंच) और मुकेश साहू (उपसरपंच) समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंगेश्वर साहू के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के 10वीं और 12वीं कक्षा के 18 मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नवप्रवेशी छात्रों (कक्षा 1, 6 और 9वीं) को पुस्तकों, पेन और टीका लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती बघेल ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं, तभी व्यक्तित्व पूर्ण रूप से विकसित होता है।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

प्राचार्य श्रीमती चेतना ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शाला में बच्चों कोएक परिवार की तरह अनुभव हो और वे निःसंकोच शाला में अध्यापन करें तथा अपना सर्वांगीण विकास कर सके इसलिए शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाता है।आप सभी का स्वागत है…

कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता विनीता सुधीर और कुमारी वैभवी 12वीं के द्वारा किया गया।सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

अन्य अतिथियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय में पालक, बालक और शिक्षक के समावेश पर बल दिया और विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर तेजेंद्र पिपरिया, किशोर साहू, मनीष जैन, श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी, रेणुका राठी, नंदनी साहू,संगीता डहरे, मेघनाथ सगरवंशी, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में पालक, छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।