वार्षिक उत्सव में प्रतिभाओं का किया सम्मान, घुघुवा स्कूल में हुआ आयोजन


पाटन। सोमवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला घुघवा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले थे। अध्यक्षता कुसुमलता नारंग प्राचार्य सेजेस घुघुवा ने की।। विशिष्ट अतिथि डाकेश्वरी धनकर जनपद सदस्य पाटन ,गंगाराम साहू ,मोतीलाल देवांगन अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, प्रधानपाठक प्रतिभा मौर्य ,खेलावन सिंह कुर्रे थे। अतिथियों ने द्वारा माँ सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य सूची में आये बच्चों को अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कक्षा 1 ली से 8 वी तक परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवम पूरे वर्ष में सबसे ज्यादा उपस्थिति बच्चों के लिए मेडल एवम प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया।शाला के बच्चों ने कार्यक्रम में सुवा नृत्य, कर्मा,पंथी नृत्य,एवम छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम बारहमासी गीत ज्वारा गीत,भोजली, राउत नाचा बहुत आकर्षक प्रस्तुति करन किया गया जिससे दर्शक गण मंत्र मुग्ध हो गए सभी ग्रामीणजनों ने बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए बहुत से पारितोषिक प्रदान किये ।इस कार्य क्रम में संकुल समन्वयक खिलेश वर्मा, प्रधान पाठक राखी किशोर कुमार कुर्रे का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन निमिषा पांडेय एवम देवनाथ साहू द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में संस्था के सुष्मा पर गनिहा,गुल्ली पूरा में,एकता वर्मा,हेमलता वर्मा,अशोक कुमार डे रविश कुमार मंडल, दीपिका रानी ठाकुर संस्था के पूर्व शिक्षक भावना वर्मा एवम अभिषेक वर्मा का अन्य शाला में स्थानन्तरित एवम राजेन्द्र साहू का पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रमोशन होने पर प्रतीक चिन्ह साल श्रीफल सम्मानित किया गया।