रायपुर के वृंदावन हॉल में यादव समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया


पाटन। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में नीट- यूजी, पीएससी, व्यापम सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बच्चों एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरवान्वित करने वाले समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह दिनांक 26/07/2026 रविवार को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में मुख्य अतिथि सेवा निवृत सत्र न्यायाधीश ताराचंद यादव जी, अध्यक्षता बिसरा राम यादव वरिष्ठ समाज सेवी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अलका यादव प्राचार्य विष्णु कांति महाविद्यालय लोरमी एवं मार्गदर्शक मंडल लखेश्वर यादव डिप्टी कलेक्टर, पंकज यादव डी एस पी, सहोरिक यादव नायब तहसील दार, एवं चित्रेखा यादव सब इंस्पेक्टर, कृपा राम यादव,ललिता यादव अध्यक्ष छ ग ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ एवं अनेक प्रबुद्ध जनों के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव कर्मयोगी भगवान श्री कृष्णचंद्र जी की पूजन वंदन कर किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा यादव समाज के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान हेतु समस्त प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इसी तारतम्य में पाटन राज की ओर से नीट यूजी 2026 में सफल बच्चों कु सौम्या यदु पिता डॉ जी पी यदु तर्रा, शिवम कुमार यादव पिता मोहन लाल यादव शिक्षक असोगा एवं कुणाल यादव पिता प्रदीप यादव एडवोकेट चर्चा को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पाटन राज से लोकनाथ यादव, सुनीता यादव,माधुरी यदु,ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पाटन राज, सार्थक यादव, माधुरी यादव, डॉ जी पी यादव,ओमेश्वरी यादव, धनेश्वरी यादव,अंकित यादव,वेदांश यादव आदि उपस्थित रहे।
बच्चों के इस उपलब्धि हेतु ठेठवार समाज पाटन राज की ओर से संरक्षक गण खेमराज यदु,अध्यक्ष ईश्वर यादव, सचिव अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव, मिडिया प्रभारी बलराम यादव, मदन यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव,यशवंत यादव, सुभाषचंद्र यादव, सालिक यादव, शशि शंकर यादव, चोवा राम यादव, भोला राम यादव से नि शिक्षक, त्रेता यादव आदि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु बधाई प्रेषित किया।