तामेश्वर चंद्रसेन को चंदापारी देशहा नाई समाज द्वारा उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए मिला सम्मान

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विगत दिनों चंदापारी देशहा नाई समाज द्वारा शिवघाट मंदिर प्रांगण लोरमी में आयोजित सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह में ब्लाक के सोमनापुर निवासी अनीता चंद्रसेन /तामेश्वर चंद्रसेन को चंदापारी देशहा नाई समाज द्वारा उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शाल,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन केशकला बोर्ड सदस्य धनुषराम चंद्रसेन, अध्यक्षता समाज प्रमुख कुरहा शिवनंदन चंद्रसेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के पूर्व पदाधिकारी एवं बुजुर्ग रहे। श्रीमती चंद्रसेन को 2021में जिला कबीरधाम के पंडरिया परियोजना अंतर्गत बेस्ट पोषण वाटिका तैयार करने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा विशेष प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया था। इनकी बच्चों के प्रति समर्पित भाव से आंगनबाड़ी में कार्य करने की प्रतिभा को लेकर समाज के द्वारा भी इन्हें इस आयोजन में सम्मानित किया गया। वहीं पर समाज में पदस्थ विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शिक्षकों पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को भी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही विगत वर्ष फर्स्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुए कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 37 छात्र छात्राओं को भी समाज के द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया।