शशि सिन्हा एवं योगिता चंद्राकर को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

दुर्ग। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने निज निवास में महापौर, नगर निगम रिसाली श्रीमती शशि सिन्हा जी एवं श्रीमती योगिता चंद्राकर जी को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर गुलदस्ता भेंटकर एवं मुँह मीठा कर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से महिला कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा महिलाओं के हक और आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगी।

उन्होंने दोनों के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।