तरीघाट मामला= थाना पहुंचे मृतक युवक के परिजन, भाजपा कांग्रेस सहित छग क्रांति सेना के पदाधिकारी भी थाना पहुंचे, परिजन परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी के साथ 50 लाख की मांग पर डटे


पाटन। ग्राम तरीघाट में करंट से चिपककर एक युवक पोषण लाल की मौत होने के बाद मामला गरमा गया है ।मृतक युवक ग्राम सिपकोना  में रहते थे। अभी पाटन थाना में मृतक युवक के परिजन के साथ ही भाजपा , कांग्रेस नेता सहित छग क्रांति सेना के पदाधिकारी भी पहुंच चुके है। इसके अलावा ग्रामीण भी बड़ी संख्या में थाना के बाहर डटे हुए है। थाना में परिजनों के साथ चर्चा भीं शुरू हो गई है। थाना में तहसीलदार मीना साहू,एसडीओपी आशीष बंछोर, ए ई कमलेश साहू, जे ई राजेश साहू, थाना प्रभारी अनिल साहू सहित अन्य मौजूद है।

राजनीतिक दल के लोग भी पहुंचे
खबर लगते ही सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन निक्की भाले, बाबा वर्मा, कांग्रेस के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सालिक साहू सहित छग क्रांति सेना भिलाई जिला संयोजक दुर्गा ठाकुर, भिलाई जिला अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिला संयोजक कामेश साहू, जिला अध्यक्ष ऋषि साहू, दुर्ग ग्रामीण महामंत्री बबलू साहू सहित अन्य भी थाना में ही चर्चा में शामिल हो रहे है।