पाटन। ग्राम तरीघाट में कल शाम को करंट से चिपककर एक युवक की मौत हो गई थी। युवक बिजली कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले हैं।। युवक की मौत के बाद आज थाने में मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे । इसके अलावा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा के कई पदाधिकारी भी मृतक परिजन के साथ अभी भी थाने में जुटे हुए हैं। एक दौर की चर्चा विसफल होने के बाद दूसरे दौर की चर्चा पाटन थाने के पोर्च में ही हुई वह भी विफल रही ।।परिजनों का मांग है कि ₹50 लाख देने एवं परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी में रखे जाएं । वहीं शासन प्रशासन के द्वारा समझाइए देने के बाद भी नहीं माने तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेवा के पदाधिकारी के साथ मृतक के परिजन भी पाटन थाने के सामने पोर्च में धरने पर बैठ गए हैं।









