*पाटन/* संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा के कर्मचारी तरुण चंद्राकर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया!
विदित हो इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कृषक नगर रायपुर द्वारा तरुण चंद्राकर प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी-2 को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा विश्व विद्यालय की प्रगति में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया!
उनके इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के अधिकारी,कर्मचारियों सहित श्रमिको ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया!







