** **
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका में टैक्स जमा करने 31 मार्च2026 तक शासकीय अवकाश की दिनों में भी नगर पालिका के टैक्स काउंटर खुले रहेंगे l
इस दौरान आम नागरिक अपना संपत्ति कर, समेकित कर एवं अन्य टैक्स की राशि जमा कर सकेंगेl सभी करदाता 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया कर का भुगतान कर लेवे, निर्धारित तिथि के बाद बकाया राशि पर 6:15 प्रतिशत सर चार्ज एवं ₹1000 का अधिभार लगाया जाएगाl इसलिए सभी करदाताओं से अपील की जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ और परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने कर का भुगतान कर देवे l







