रायपुर। ग्राम रवेली ( खट्टी) का गौरव नरोत्तम राम आसरा यदु (व्याख्याता) को छत्तीसगढ़ का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये रवेली गांव सहित पूरे अभनपुर क्षेत्र वासियों व शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि नरोत्तम यदु का पुरस्कार मिलने के बाद निज ग्राम रवेली में आगमन होने पर स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा । उनका आगमन 14 सितंबर रविवार को होगा।
दोपहर 12 बजे से स्वागत एवं गली भ्रमण बस स्टैण्ड, रवेली से किया जाएगा। ।रवेली के राधा कृष्ण मंदिर चौक में दोपहर 1 बजे स्वागत सभा का आयोजन किया गया है जहां पर शिक्षक नरोत्तम यादव का नागरिक अभिनन्दन और सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि एम.डी. कावरे जी (IAS) (संभाग आयुक्त रायपुर) होंगें । अध्यक्षता श्रीमती रम्भा देवी साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत रवेली) करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में संदीप यदु (उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर),
अन्नू तारक (सभापति) वन एवं पर्यावरण विभाग जिला पंचायत रायपुर, परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष) प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार सामाज (छ.ग.), रामसिंह यादव जी (प्रदेश संरक्षक यादव ठेठवार समाज), हरि राम यदु (से.नि. शिक्षक) अध्यक्ष महानगर ईकाई रायपुर, सरोज कुमार यदु जी (प्रदेश प्रचार मंत्री महासभा), पत्रकार बलराम यादव (प्रदेश सलाहकार), बसंत यदु (प्रदेश संगठन मंत्री), रामजीवन यदु (सलाहकार रायपुर राज.), संतोष यदु (अध्यक्ष रायपुर राज.) ,सी. के. सोनकर (पूर्व सरपंच), प्रीतम सोनकर जी (उपसरपंच) उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी में ठेठवार यादव समाज रवेली, और ग्राम पंचायत के साथ साथ ग्राम के युवाओं की टीम जुटी हुई है।







