स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री अकबर द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक भुनेश्वर साहू

पण्डरिया ।ब्लाक अंतर्गत ग्राम जमुनापानी में पदस्थ शिक्षक भुनेश्वर राम साहू 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर छ.ग. शासन द्वारा सम्मानित किये गए। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि शिक्षक भुनेश्वर साहू के प्रयास एवं मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला जामुनपानी के आदिवासी बच्चों ने जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 में धारा प्रवाह अंग्रेजी कन्वर्सेशन कर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शिक्षक की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक संचालक यू आर चंद्राकर, एपीसी अवधेश नंदन श्रीवास्तव, एमआईएस प्रशासक सतीश यदु, कवर्धा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, प्रधान पाठक मीरा देवांगन एवं जितेंद्र जांगड़े आदि ने शिक्षक भुनेश्वर साहू के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की है।