पंडरिया। ब्लाक के ग्राम खम्हरिया के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गायत्री चन्द्राकर ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों को नेवता भोज कराया।उन्होंने बच्चो,स्टॉप व समिति के सदस्यों को चांवल-दाल के अलावा केक,फल व नमकीन खिलाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।उन्होंने जन्मदिन या अन्य अवसरों पर ग्रामीणों को नेवता भोज कराने की अपील की।







