शिक्षक लेखराम जायसवाल ने ठेला लगवाकर कराया न्योता भोज


पंडरिया-ब्लाक के मिडिल स्कूल लिम्हईपुर संकुल केंद्र खैरझिटी (पुराना) में पदस्थ शिक्षक लेखराम जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर ठेला लगवाकर बच्चों को न्योता भोज कराया। जिसमें भेल,चाउमिंग,गुपचुप चाट परोसा गया। मिडिल स्कूल लिम्हईपुर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।हाल ही में एक छात्रा ज्योति धुर्वे का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा जीव विज्ञान संकाय में हुआ है। लिम्हईपुर विद्यालय को जनसमुदाय का सहयोग भी मिल रहा है।जिसमें एलईडी टीवी,मैदान समतलीकरण,खेलकूद के लिए गणवेश जिससे विद्यालय संवर रहा है।शनिवार बैगलेश डे पर विभिन्न प्रकार की गतिविधि आयोजित होती है।जिसमें जनसमुदाय द्वारा पुरुस्कार भी दिया जाता है।संस्था के प्रधानपाठक मुखीराम मरावी एवम् शिक्षकों ने जायसवाल को बधाई शुभकामनाएं दिए।