रायपुर – राज्यपाल पुरस्कार मिलने के पश्चात प्रथम बार निजग्राम रवेली में प्रथम आगमन होने पर नरोत्तम यदु व्याख्याता का गाजे बाजे ,फटाके के साथ भव्य स्वागत हुआ। स्वागत में यादव ठेठवार समाज सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। गली भ्रभण कराया गया जगह -जगह स्वागत पश्चात राधाकृष्णन मंदिर चौक में स्वागत सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि की आसंदी में आयुक्त रायपुर संभाग श्री महादेव कावरे जी शोभायमान थे। अध्यक्षता श्रीमती रम्भा देवी साहू सरपंच
विशिष्ट अतिथि श्री संदीप यदु जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज, रामसिंह यादव जी प्रदेश संरक्षक, हरीराम यदु बलराम यादव,श्रवण यादव,जी,रामजीवन यदु,अमन यादव ,वैभव यादव ,सरोज यदु
ललित यादव,सी के सोनकर पूर्व सरपंच थे । अतिथियों ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया । अतिथियों के स्वागत सम्मान किया गया ।संभाग आयुक्त श्री कावरे जी को यादवीय वेशभूषा खुमरी व शौर्य के प्रतीक लाठी देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण में हरिराम यदु जी अध्यक्ष महानगर ईकाई ने अतिथियों के पावन आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री नरोत्तम यदु के माता पिता व ग्रामीण जनों को बधाई दी। उन्होंने इस सर्वोच्च सम्मान को गांव का सम्मान बताया । रामसिंह यादव प्रदेश संरक्षक यादव ठेठवार समाज ने अपने उद्बोबोधन में कहा कि इस गौरव पूर्ण क्षण में सहभागी बनने पर अपने को सौभाग्यशाली मानते हुए।कहा कि श्री नरोत्तम यदु जी द्वारा किये जाये रहे नवाचारी प्रयास छात्र छात्राओं व पर्यावरण संरक्षण कार व समाज सेवा प्रशंसनीय है। व अपने उद्बोधन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिसे सभी के मन को मोह लिया।
परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष ने अतिथियों के आतिथ्य स्वीकार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए।बताया की नरोत्तम यदु जी विभिन्न प्रतिभा के धनी हैं।एक शिक्षक के साथ साथ समाज सेवी , पर्यावरणविद्, नवाचारी शिक्षक जो निरंतर अपने प्रयास से स्कुल हित ,समाज हित में कार्य करते रहते हैं।हम सभी को इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। यह गौरवान्वित छन है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महादेव कावरे जी आयुक्त रायपुर संभाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के द्वारा ही अज्ञानता से विजय पाया जा सकता है। शिक्षा जीवन में आवश्यक है अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। उन्होंने ने अपने विद्यार्थी जीवन में प्रकाश डालते हुए।कहा कि हमारे समय में चिमनी से पढ़ाई करते थे।अभाव में शिक्षा ग्रहण किये
आज जगह जगह विद्यालय व आवागमन के साधन उपलब्ध है। आपके गांव में सन 1869 से प्राथमिक विद्यालय है यह ऐतिहासिक गांव है। इस गांव में जन्मे नरोत्तम यदु ने राज्य पाल पुरस्कार से सम्मानित होकर और इतिहास रच दिया है।आप सभी बधाई के पात्र है ।वह माता – पिता धन्यवाद के पात्र है जो इस पुत्र को जन्म दिया है।संदीप यदु ने अपने उद्बोधन में कहा की नरोत्तम भैय्या को राज्यपाल पुरस्कार मिलना हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नरोत्तम भैय्या द्वारा शिक्षकीय कार्य के साथ साथ समाज व विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य करना प्रशंसनीय है। नरोत्तम यदु ने विचार रखते हुए अपने सम्मान को माता पिता गुरू जनों शिक्षक साथियों परिवार,समाज व गांव का पुरस्कार बताया व उन्होंने अपने बताया की शिक्षक को अपना शिक्षकीय दायित्वों ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए और मैने वही किया जो एक शिक्षक को करना चाहिए क्योंकि ईश्वर हमें अलग अलग कार्य के लिए अलग अलग समय नहीं दिया है।समय प्रबंधन कर आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित पूर्व उपसरपंच जय किशन अग्रवाल ने गौरव पूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि हमारे गांव में हाईस्कूल तक विद्यालय है ।यहां छात्र अनुपात भी प्राप्त है।यदि हायर सेकंडरी स्कूल उन्नयन हो जाता है तो गांव व आसपास के छात्रों को पढ़ने में सुविधा होगी। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सकारात्मक मार्गदर्शन दिये है।
यह स्वागत सम्मान समारोह अद्वितीय था । नरोत्तम यदु द्वारा द्वारा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ज्ञानार्जन कराने वाले अपने गुरूदेव श्री जी आर नेताम ,श्री जे आर साहू जी का सम्मान किया है।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती फटकन यदु,श्रीमती श्यामा यदु कामिन यादव,महेश्वरी यदु , इंद्राणी यदु मनोरमा यदु बलराम यादव,हरिराम यादव श्रवण यादव,रमेश यदु ,आर के निषाद प्राचार्य, डा राम अवतार यदु, मनमोहन यादव शिक्षक, श्रीमती ईश्वरी यदु व्याख्याता,एच आर साहू शिक्षक,श्रीमती सीमा बंछोर शिक्षिका,एम एम साहू प्रधान पाठक, दूज लाल साहू पूर्व सरपंच, डा आर के ठाकुर शंकर यदु ,चुम्मन यदु , गिरधारी यदु,वेद राम साहू, राधे श्याम पटेल,कोमल सोनकर पूर्व सरपंच,मंगल साहू ,महेश यदु ,नरेश यदु , नेतराम साहू,लक्ष्वीर बांधे ,लच्छू साहू पूर्व सरपंच विश्वनाथसाहू पिताम्बर यदु,विकास यादव, ललित यादव सरपंच कोटरा भांठा,अमन यादव,वैभव यादव सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन आर के निषाद प्राचार्य एवं मनमोहन यादव शिक्षक ने किया।







