दुर्ग। शिक्षक रूपेश जोशी संकुल समन्वयक खुर्सीपार जिसका बी एल ओ ड्यूटी भिलाई में लगा है। अपनी ड्यूटी कर रहे थे शाम के वक्त वहीं का कोई मतदाता रूपेश जोशी को गाली गलौज करते हुए ईटा से जानलेवा हमला कर दिया। इससे छग सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने नाराजगी जताई है। फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ने अपील किया है कि संघ के सभी शिक्षक आज सुबह 11 बजे कलेक्टर ऑफिस के पास पहुँचे। जहां पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।







